*जिला चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक चौबंद बढ़ाए जाएंगे सुरक्षा गार्ड* 

*जिला चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक चौबंद बढ़ाए जाएंगे सुरक्षा गार्ड*

====================

 

अरुण कुमार जायसवाल

 

*जौनपुर संवाददाता तीखी आवाज 24.in जौनपुर*

 

बंगाल प्रांत के में हुई महिला डॉक्टर की घटना के बाद से जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त है, जो कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। उसी कड़ी में अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला पुरुष अस्पताल में सुरक्षा के मद्देनजर अब 17 से बढ़कर 28 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसमें कुछ पीआरडी के कर्मी होंगे तो कुछ प्राइवेट सिक्युरिटी कंपनियों के होंगे। जल्द ही इन सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया जाएगा। जिला पुरुष

अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक नए मरीजों की ओपीडी की जा रही है तथा उतने ही पुराने मरीज आते हैं। इसके अलावा 185 बेड बहुत कम ही खाली दिखाई देती है। जिनकी सुरक्षा व्यवस्था अभी तक नौ पीआरडी के जवान संभालते थे ।लेकिन कोलकाता में महिला डाक्टर के साथ घटी घटना को लेकर प्रदेश सरकार सख्त हो गई है।प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए प्राइवेट कम्पनी के गार्डों की तैनाती सी.एम.ओ.स्तर से करने का निर्देश शासन ने जारी कर दिया है।जौनपुर में 19 गार्डों में से आठ की तैनाती हो चुकी है। 11की तैनाती अभी और होनी है। जानकारी के मुताबिक महिला चिकित्सालय में महिला अस्पताल होने के नाते सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। जहां अस्पताल प्रशासन की तरफ से 10 सुरक्षा गार्ड लगाए गए थे, जिसमें कोतवाली जौनपुर की तरफ से चार होमगार्ड लगाए गए थे । मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा एक सप्ताह पूर्व दो गार्ड प्राइवेट कंपनी के और नियुक्त किए गए हैं ।सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए गार्ड्स की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!