*अराजक तत्वों ने सिपाह चौकी स्थित मंदिर मे स्थापित कृष्ण भगवान की प्रतिमा को किया खंडित*

*अराजक तत्वों ने सिपाह चौकी स्थित मंदिर मे स्थापित कृष्ण भगवान की प्रतिमा को किया खंडित*

*************************

अरुण कुमार जायसवाल

*जिला संवाददाता तीखी आवाज 24.in जौनपुर*

सिपाह पुलिस चौकी स्थित परिसर में लबे रोड स्थित मंदिर में भगवान कृष्ण तथा भगवान राम की मूर्ति स्थापित है। मंगलवार की रात किसी समय अराजक तत्वों ने भगवान कृष्ण की मूर्ति को खंडित कर दिया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों में से कुछ लोग जब मंदिर में रोज की भांति भगवान को प्रणाम करने गए तो भगवान कृष्ण और राधा की मूर्ति खंडित दिखाई दी। जिस पर उन्होंने चौकी इंचार्ज धनंजय राय को सूचित किया।

 

धीरे-धीरे भगवान कृष्ण और राधा की मूर्ति खंडित होने की बात सुनकर वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्र व चौकी प्रभारी धनंजय राय ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण किया। हालांकि इस मामले में पूछे जाने पर शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी निरीक्षण के दौरान कुछ अहम सुराग मिले हैं जिसे अभी बताया नहीं जा सकता है। ऐसे तत्वों को चिन्हित कर बहुत जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *