उटरुकला गांव की प्रधान ज्योति यादव ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण पूरा कर प्रमाण पत्र हासिल किया

*उटरुकला गांव की प्रधान ज्योति यादव ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण पूरा कर प्रमाण पत्र हासिल किया*

प्रेम शर्मा

जौनपुर बक्सा विकासखंड स्थित उटरुकला गांव की प्रधान ज्योति यादव ने पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण पूरा किया, और उन्होंने गुरुवार को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र हासिल किया|

यह प्रशिक्षण प्रदेश के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था| श्रीमती ज्योति यादव को प्रदेश सरकार के निर्देश पर 22 से 26 फरवरी तक कानपुर आईआईटी में आयोजित “नेतृत्व प्रबंधन” विकास कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था|

इस कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए ग्राम प्रधानों और सचिवों ने भाग लिया| ज्योति यादव ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य गांव के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक जानकारी और कौशल प्रदान करना था|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *