*शिक्षक दिवस के अवसर पर छ:अध्यापक हुए सम्मानित*
प्रेम शर्मा
रिपोर्टर -तीखी आवाज़ शाहगंज 24. in शाहगंज
शाहगंज सदरुद्दीनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस के मौके पर गुरुवार को गुलाबी समिति ने गुरुवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया| जिसमे सुईंथा कला विकासखंड के छ: शिक्षकों को सम्मानित किया गया |समारोह के दौरान गुलाबी समिति की अध्यक्ष समाजसेविका बिट्टू किन्नर ने राकेश कुमार बृजेश सिंह, कौशल कुमार, सुशील, पुष्कर, संगीता पाल, और अनुपमा अग्रहरि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जागरूक शिक्षक बच्चों का भविष्य बनाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े होते हैं और समाज उत्थान में निष्ठा व लगन से समर्पित रहते हैं ऐसे शिक्षकों का सम्मान समाज को मजबूती प्रदान करता है कार्यक्रम के शुरुआत में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया |कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश जायसवाल ने किया |इस अवसर पर एआरपी पंकज सिंह, एजाज अहमद एवं मनोज सिंह उपस्थित रहे|
