*जिलाधिकारी जौनपुर ने जिले की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए तीन तहसीलों के उप जिला अधिकारियों को किया इधर से उधर*
*************************
अरुण कुमार जायसवाल
*जिला संवाददाता- तीखी आवाज, 24.com जौनपुर*
जिलाधिकारी “रविंद्र कुमार मंदार” ने जिले की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए तीन तहसीलों के उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेर बदल कर दिया है। जिसके क्रम में मछली शहर के उप जिलाधिकारी राजेश कुमार को उप जिलाधिकारी न्यायिक केराकत , शाहगंज में तैनात उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार को मछलीशहर का उप जिलाधिकारी ,निखिल राजपूत को उप जिलाधिकारी न्यायिक से उप जिलाधिकारी शाहगंज, श्रीकेश कुमार राय को उप जिलाधिकारी न्यायिक केराकत से उप जिलाधिकारी मछलीशहर की कमान दी गई है।
