*पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने कई थाना प्रभारीयो को किया इधर से उधर*

*पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने कई थाना प्रभारीयो को किया इधर से उधर*
*************************
*अरुण कुमार जायसवाल*
*जिला संवाददाता तीखी आवाज 24.com जौनपुर*

पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ अजय पाल शर्मा ने जनपद की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए देर रात एक दर्जन से अधिक थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन कर दिया है । परिवर्तन के क्रम में जफराबाद, जलालपुर, बक्शा, मछलीशहर, खुटहन, महराजगंज, सरपतहहां, चंदवक के थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है ।आपको बताते चलें कि लाइन बाजार में तैनात रहें जयप्रकाश यादव प्रभारी निरीक्षक जाफराबाद बनाए गए ,तेज बहादुर सिंह निरीक्षक बक्सा , सत्य प्रकाश सिंह प्रभारी निरीक्षक मछली शहर , मनोज कुमार सिंह थाना अध्यक्ष जलालपुर , त्रिवेणी सिंह थाना अध्यक्ष चंदवक , अरविंद सिंह थाना अध्यक्ष सरपतहा, कश्यप कुमार सिंह थाना अध्यक्ष बरसठी , दिव्य प्रकाश सिंह खुटहन थाना अध्यक्ष ,अश्वनी कुमार दुबे को थाना अध्यक्ष महाराजगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *