जनपद जौनपुर की पुलिस ने अलग-अलग थानों से चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जनपद जौनपुर की पुलिस ने अलग-अलग थानों से चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार :-

******************************************

तीखी आवाज़

संवाददाता- प्रेम शर्मा

शाहगंज- जौनपुर

जौनपुर जनपद की पुलिस ने अलग-अलग थानों से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया |आपको बता दें कि थाना सराय ख्वाजा की पुलिस ने चोरी के माल के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया| पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए बैटरी, इन्वर्टर ,झुमका, पायल, चैन एवं दो हजार रुपये नगद बरामद किया |पकड़े गए अभियुक्त इरफान व समीर को पुलिस ने मुडैला गेट लपरी के पास से गिरफ्तार किया| पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि बीते एक मकान में मैंने चोरी की थी इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया वहीं सरपतहां थाने से तीस लीटर कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो अपना नाम विशाल गौतम एवं गुरु चरण बताया जब दोनों की तलाशी ली गई तो उनके पास से तीस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों को जेल भेज दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *