जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा सिंगरामऊ क्षेत्र श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा में भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र पूजन प्रतापगढ़: नवरात्र में भी अंधेरे में डूबा नगर पंचायत ढकवा का सुल्तानपुर रोड सिंगरामऊ क्षेत्र के मंदिरों और दुर्गा पंडालों में हुआ कन्या पूजन व हवन, जयकारों से गूंजा क्षेत्र राम वनगमन की लीला देख भावुक हुए दर्शक, कैकेयी-मंथरा संवाद बना आकर्षण का केंद्र बरईपार में निजी अस्पताल में 12 वर्षीय छात्र की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
प्रतापगढ़

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा में भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र पूजन

अखंड दीप प्रज्वलन, दुर्गा सप्तशती पाठ और हवन-पूजन के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान का हुआ समापन

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा में भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र पूजन

अखंड दीप प्रज्वलन, दुर्गा सप्तशती पाठ और हवन-पूजन के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान का हुआ समापन

प्रतापगढ़। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा, प्रतापगढ़ के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र पूजन का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026, रविवार को विधि-विधान से कलश स्थापना एवं अखंड दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पूरे नवरात्र श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।

नवरात्र के दौरान प्रतिदिन ब्रह्ममुहूर्त में आरती-पूजन एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। मध्याह्न में आरती-पूजन के साथ अघोरेश्वर स्मृति वचनामृत का पाठ हुआ। वहीं, सायंकाल हवन, आरती-पूजन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इन धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा की आराधना की गई।

17 अक्टूबर, शनिवार को सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि का पूजन किया गया। 18 अक्टूबर, रविवार को महानिशा पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद 19 अक्टूबर, सोमवार को महानवमी के अवसर पर हवन-पूजन के साथ शारदीय नवरात्र पर्व का समापन हुआ।

पूरे नवरात्र श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा में भक्तिमय वातावरण बना रहा। विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर सुख, शांति और लोककल्याण की कामना की।