बघाड़ी कला में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, दर्जनों जिला स्तरीय टीमों ने किया प्रतिभाग

*बघाड़ी कला में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, दर्जनों जिला स्तरीय टीमों ने किया प्रतिभाग*

*शाहपुर सानी की टीम बनी विजेता, बदलापुर खुर्द की टीम रही उपविजेता*

*******************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ। क्षेत्र के बघाड़ी कला गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिला स्तर की लगभग एक दर्जन टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शुभम तिवारी उर्फ ‘टाइगर’ ने फीता काटकर किया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। फाइनल मुकाबले में शाहपुर सानी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बदलापुर खुर्द की टीम उपविजेता रही।

 

प्रतियोगिता के दौरान जाने-माने कमेंटेटर सुभाष शर्मा ने अपनी शानदार कमेंट्री से दर्शकों के उत्साह और रोमांच को और बढ़ा दिया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला, जिसका दर्शकों ने जमकर आनंद लिया।

 

विजेता शाहपुर सानी की टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹4,000 तथा उपविजेता बदलापुर खुर्द की टीम को ₹2,000 का पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि शुभम तिवारी उर्फ ‘टाइगर’ ने किया।

 

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जान, महेंद्र गौतम, विजय, रिशु सिंह ‘जय बाबा’ और शिवम का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!