जौनपुर में एसपी की बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर; हेड कांस्टेबल निलंबित

*जौनपुर में एसपी की बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर; हेड कांस्टेबल निलंबित*

*****”*************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर। शनिवार शाम करीब चार बजे पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुरानी बाजार चौकी प्रभारी सुनील कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया, जबकि सुरेरी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मुकेश सिंह को निलंबित कर दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार, पुरानी बाजार चौकी प्रभारी सुनील कुमार यादव पर ड्यूटी के दौरान घोर लापरवाही बरतने का आरोप है। बताया जा रहा है कि मोहल्ला ताड़तला में हुई चेन स्नेचिंग की घटना के मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर एसपी ने यह कदम उठाया।

 

सूत्रों के मुताबिक, चौकी प्रभारी ने घटना में आरोपी के खिलाफ पुलिस अधिकारियों की मंशा के अनुरूप कार्रवाई नहीं की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।

 

वहीं, सुरेरी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मुकेश सिंह के खिलाफ अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबन की कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!