*जौनपुर में तीन वांछित अभियुक्तों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, पुलिस ने बढ़ाई दबिश*
*******************
*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*
जौनपुर। जिले में अलग-अलग आपराधिक मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों पर वाराणसी पुलिस उपमहानिरीक्षक ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनाम की घोषणा के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान तेज कर दिया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, थाना बक्सा क्षेत्र के ग्राम उटरूखुर्द निवासी कुन्दन यादव पुत्र विजय यादव के खिलाफ 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। कुन्दन यादव थाना बक्सा में दर्ज मु0अ0सं0-434/2026 में वांछित है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 308(5) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है।
वहीं, थाना नेवढ़िया क्षेत्र में दर्ज एक अन्य मुकदमे में दो वांछित अभियुक्तों पर भी 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनमें जानसन यादव पुत्र लालता यादव, निवासी बनपुरवा, थाना मड़ियाहूं तथा सचिन यादव उर्फ देवा पुत्र महेन्द्र यादव, निवासी देवापार बनपुरवा, थाना मड़ियाहूं, जनपद जौनपुर शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी थाना नेवढ़िया में दर्ज मु0अ0सं0-117/2026 में वांछित चल रहे हैं। इस मामले में बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 117(2), 118(1), 191(2), 191(3), 3(5), 351(3) एवं 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत है।
तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस संभावित ठिकानों के साथ-साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।
