मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में वायरल फीवर के मरीज बढ़े, 184 की हुई ओपीडी

*मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में वायरल फीवर के मरीज बढ़े, 184 की हुई ओपीडी*

 

*सिंगरामऊ पीएचसी पर मरीजों की भीड़, फार्मासिस्ट श्रीराम यादव ने भी की जांच*

*******************

*संवाददाता: शिवपूजन मिश्रा*

 

सिंगरामऊ/जमऊपट्टी। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप रविवार को सिंगरामऊ और जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 184 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।

 

सिंगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में मरीजों की जांच और उपचार किया गया। यहां 177 मरीजों की ओपीडी दर्ज हुई। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फार्मासिस्ट डॉ. श्रीराम यादव ने भी मरीजों की जांच-पड़ताल और उपचार में सहयोग किया।

 

वहीं, जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सुशील कुमार यादव, डॉ. मनीष चौरसिया और एएनएम मीरा यादव ने सात मरीजों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई।

 

डॉ. अभिषेक वर्मा ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। आवश्यक जांच के बाद मरीजों को दवाएं दी जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर बुखार से पीड़ित मरीजों को विडाल टेस्ट कराने की सलाह भी दी जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि जौनपुर में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी चिकित्सालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें सर्विलांस, रोकथाम, नियंत्रण और मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!