नौपेड़वा बाजार में जश्न-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

*नौपेड़वा बाजार में जश्न-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया*

प्रेम शर्मा

जौनपुर: जनपद के विकासखंड बक्सा अंतर्गत ऐतिहासिक नौपेड़वा बाजार में पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (जश्न-ए-मिलाद-उन-नबी) का पर्व पूरी अकीदत, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पूरा बाजार रोशनी, फूलों और इस्लामी झंडों से सजा रहा, जिसे देखने के लिए भारी जनसमूह उमड़ पड़ा।

जश्न-ए-मिलाद के इस मुबारक मौके पर क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की अद्भुत तस्वीर देखने को मिली। “मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना” और “हिंदी हैं हम, वतन है हिंदुस्तान हमारा” जैसे गीतों व नारों के बीच देश की संस्कृति की पहचान ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ पूरी तरह जीवंत हो उठी। इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने बेहद जोश के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन की शान बढ़ाने के लिए क्षेत्र के तमाम प्रतिष्ठित लोग, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन एक साथ मिलकर शामिल हुए, जिनमें अंकित यादव (पुत्र महेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य, जौनपुर), मौलाना निजामुद्दीन, मौलाना लल्लन, मोहम्मद अख्तर, अध्यापक फिरोज व मेहंदी, अध्यापक अभिनय सिंह, अरबाज, पिंटू निगम, गुलजार अहमद, साजुल अली, दानिश पत्रकार, मेहताब, हाफिज नदीम, सोहेल, साहिल और अरमान समेत क्षेत्र के अन्य कई सम्मानित लोग एक साथ मिलकर इस जश्न का हिस्सा बने।

आयोजन के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, जिससे सभी कार्यक्रम बेहद शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए। जलसे के आखिर में मुल्क में अमन-चैन, तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए विशेष दुआ मांगी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!