गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा

*गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा*

 

*समरसता संकल्प अभियान के तहत कनकपुर समेत कई गांवों में हुआ आयोजन, विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने किया सहभाग*

*******************

*संवाद :अजय पांडेय*

बदलापुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बदलापुर खुर्द अंतर्गत कनकपुर गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश वंदन यात्रा विधानसभा बदलापुर के कनकपुर, बदलापुर खुर्द एवं मछली गांव में निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के आदर्शों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को स्मरण किया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और संत रविदास जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

 

कार्यक्रम में भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने भी सहभागिता की और संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

 

कलश वंदन यात्रा के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक उत्साह का वातावरण बना रहा। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया।

 

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सनी शुक्ला, उप मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम, आजाद मिश्र, राजीव सिंह, बूथ अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, दिनेश शुक्ला एवं सुरेंद्र शुक्ला सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

 

इसके अलावा बाजार के व्यापारी, मकरजध्यजचकबंदी, प्रेम लाल शर्मा, किसानी गौतम बीडीसी, बाबा गौतम, महत्तिम, रोहित, राजू गौतम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

 

कलश वंदन यात्रा के समापन पर आयोजकों एवं उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी भाईचारा, समानता और समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!