अनफिट स्कूल मैजिक दुर्घटनाग्रस्त, प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा

*अनफिट स्कूल मैजिक दुर्घटनाग्रस्त, प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा*

 

*DRM स्कूल मुंगरा बादशाहपुर का मामला*

*******************

*संवाद :माता चरण पांडे*

जौनपुर। स्कूल वाहन की फिटनेस को लेकर परिवहन विभाग की सख्ती के बीच मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र में एक अनफिट मैजिक के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद डीआरएम इंटरनेशनल स्कूल, मधुपुर के प्रबंधक नरेंद्र बहादुर यादव के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

एआरटीओ की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुंगरा बादशाहपुर थाने में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद स्कूल वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

*बैठक के 48 घंटे के भीतर हुआ हादसा*

 

खास बात यह है कि दुर्घटना से महज दो दिन पहले परिवहन विभाग ने जिले के स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की थी। इसमें बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए वाहनों की फिटनेस, संचालन और अन्य जरूरी मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए थे।

 

विभागीय स्तर पर कराई गई जांच में जिले में संचालित करीब 1,453 स्कूल वाहनों की फिटनेस परखी गई। इनमें 62 वाहन मानकों पर खरे नहीं उतर सके, जबकि 31 वाहनों के खिलाफ फिटनेस संबंधी नोटिस जारी किया गया था।

 

बताया जा रहा है कि बैठक में डीआरएम इंटरनेशनल स्कूल की ओर से भी एक प्रतिनिधि शामिल हुआ था। इसके बावजूद स्कूल की मैजिक के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसके अनफिट पाए जाने के बाद प्रबंधक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस अब हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

जिस थाना क्षेत्र में इस प्रकार के वाहन चलाए जा रहे हैं, ऐसे स्कूल व वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि इस प्रकार की दुर्घटना के मामले की पुन:पुनरावृत्ति ना हो,और किसी के घर की हंसती खेलती किलकारी मातम में ना बदले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!