पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध शिक्षकों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा*

*पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध शिक्षकों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा*

 *स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत अनुमोदित एवं नियमित शिक्षकों का पूरा विवरण ई-मेल departmentaffiliation1@gmail.com पर भेजने को कहा*

********************

*अरुण जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कैश लेस चिकित्सा सुविधा लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस संबंध में कुलसचिव केश लाल ने सभी अनुदानित, स्ववित्तपोषित व मान्यता प्राप्त कॉलेजों के प्राचार्यों और प्रबंधकों को पत्र जारी किया है।

 

पत्र में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों का हवाला देते हुए नियमित, स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों तथा विश्वविद्यालय के शिक्षकों का विवरण मांगा गया है, ताकि पात्र शिक्षकों को योजना से जोड़ा जा सके।

 

निर्देशानुसार, शिक्षकों का पूरा विवरण शपथ पत्र के साथ ईमेल के जरिए भेजना होगा, साथ ही एक सप्ताह के भीतर हार्ड कॉपी भी विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करनी होगी। प्रशासन ने समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया है, ताकि शिक्षकों को जल्द सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *