*जमीनी विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर*
अरुण कुमार जायसवाल
रामपुर थाना क्षेत्र के खेमापुर गांव में शुक्रवार को एक ज़मीनी विवाद में महिला को लाठी डंडों से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्रथम उपचार कर घायल महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेमापुर निवासी डब्बू सिंह का लंबे समय से अजय सिंह और शुभम सिंह (पुत्रगण मनिक लाल सिंह) से ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। रंजना सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लगभग 11 बजे अजय और शुभम उनकी ज़मीन पर जबरन निर्माण करवा रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 पुलिस को दी, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य को रुकवा कर रुकवा जैसे ही वापस चली गई। दूसरे पक्ष के लोग अजय और शुभम ने रंजना सिंह को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारना-पीटना शुरू कर दिया। जिससे रंजना बुरी तरह घायल हो गई रंजना का बेटा अनुराग सिंह उन्हें लेकर थाने पहुंचा और लिखित तहरीर दी। पुलिस ने महिला के बेटे की लिखित तहरीर के आधार पर चिकित्सकीय परीक्षण करवाते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई है।