रक्तदान से दिया मानवता का संदेश, कारगिल विजय दिवस पर प्रेरणादायी पहल

रक्तदान से दिया मानवता का संदेश, कारगिल विजय दिवस पर प्रेरणादायी पहल

शिव पूजन मिश्र

जौनपुर, 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति, सिंगरामऊ द्वारा जिला चिकित्सालय, जौनपुर के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल विजय दिवस का सम्मान एवं अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

शिविर में 23 लोगों ने पंजीकरण कराया। जिसमें चिकित्सकीय परीक्षण एवं गुणवत्ता मानकों के अनुसार एक दर्जन रक्तदाता रक्तदान के लिए उपयुक्त पाए गए और उन्होंने सफलतापूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

रक्तदान करने वालों में अनीता, सौरभ सिंह, सद्दाम, राजकुमार (हवलदार, 98 बटालियन), सौम्या विश्वकर्मा, समुद्र शेखर, श्यामराज एवं प्रियांशु आदि प्रमुख रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम द्वारा फीता काटकर किया गया उन्होंने संस्था के द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों के लिए सराहना एवं शुभकामना दी इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेन्द्र, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष, परियोजना प्रमुख महेन्द्र कुमार शुक्ला, सत्यजीत, हृदयराम कुशवाहा, शालिनी मौर्या, साकेत प्रधान तथा चन्द्र प्रकाश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौत्तम ने सभी रक्तदाताओं को शाबाशी देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया सीएमओ ने कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई लोगों के जीवन की रक्षा कर सकता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए।”

कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं ब्लड बैंक की टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनहित एवं मानव सेवा के ऐसे अभियान निरंतर चलाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!