स्कूल के समीप चल रहे संदिग्ध देह व्यापार का भंडाफोड़, युवक-युवती गिरफ्तार

*स्कूल के समीप चल रहे संदिग्ध देह व्यापार का भंडाफोड़, युवक-युवती गिरफ्तार*

*******************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद स्थित एक निजी स्कूल के समीप संचालित किए जा रहे संदिग्ध देह व्यापार के अड्डे पर सोमवार शाम करीब पांच बजे कोतवाली और लाइन बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

 

पुलिस के अनुसार, अंजु गिल एकेडमी के बगल स्थित एक मकान में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने सूचना का सत्यापन कर संयुक्त रूप से छापेमारी की और मौके से एक युवक एवं एक युवती को हिरासत में लिया।

 

स्थानीय निवासी विजय यादव ने बताया कि करीब छह माह पूर्व उन्होंने मकान मालिक को इस संबंध में अवगत कराया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इस कथित अवैध गतिविधि के कारण आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा था तथा महिलाओं और छात्राओं के आवागमन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा था।

 

पुलिस गिरफ्तार दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इस कथित रैकेट में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह गतिविधि कब से संचालित की जा रही थी। मामले में साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!