रतासी चौराहे पर 12 जुलाई से शुरू होगा S.S. Fitness जिम, उद्घाटन पर विशेष छूट
बदलापुर/जौनपुर। क्षेत्र के युवाओं और फिटनेस प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। रतासी चौराहा, बहरीपुर रोड स्थित S.S. Fitness Gym का शुभारंभ 12 जुलाई 2026 (रविवार) को किया जाएगा। जिम संचालक अखिलेश मिश्रा (गुड्डू) ने बताया कि आधुनिक उपकरणों और अनुभवी मार्गदर्शन के साथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं फिटनेस की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उद्घाटन अवसर पर पहले 20 सदस्यों को मासिक शुल्क पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। इसके तहत ₹500 की मासिक फीस के स्थान पर मात्र ₹400 में सदस्यता मिलेगी। वहीं तीन माह के पैकेज पर भी विशेष ऑफर के तहत ₹1500 के बजाय ₹1200 शुल्क निर्धारित किया गया है।
जिम में आधुनिक फिटनेस उपकरण, वेट लॉस एवं वेट गेन प्रोग्राम, मसल बिल्डिंग, कार्डियो ट्रेनिंग तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। जिम का संचालन सुबह 5:00 बजे से 10:00 बजे तथा शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक होगा।
संचालक ने क्षेत्र के युवाओं एवं आम नागरिकों से उद्घाटन समारोह में शामिल होकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाने की अपील की है। संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 6392694804 जारी किया गया है।
