*सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक संतोष उपाध्याय का बीएचयू में निधन, पत्नी का उपचार जारी*
******************”**
*संवाद: माता चरण पांडे*
बरई पार (जौनपुर), 7 जुलाई। बरई पार क्षेत्र के आयर गांव निवासी शिक्षक श्री संतोष उपाध्याय का मंगलवार को वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल में उपचार के दौरान दुःखद निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिन श्री उपाध्याय अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से जौनपुर जा रहे थे। इसी दौरान सिकरारा और लाला बाजार के बीच अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ जाने से उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने श्री संतोष उपाध्याय की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए बीएचयू, वाराणसी रेफर कर दिया, जहाँ मंगलवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी का उपचार फिलहाल जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) में जारी है।
श्री संतोष उपाध्याय के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें तथा उनकी पत्नी को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
