ऑपरेशन वज्रपात: सोशल मीडिया पर रंगबाजी और भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

*ऑपरेशन वज्रपात: सोशल मीडिया पर रंगबाजी और भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार*

********************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर/ खुटहन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत खुटहन थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर रंगबाजी, हिंसक और भड़काऊ वीडियो साझा कर भय का माहौल बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान पंकज बिंद के रूप में हुई है, जो थाना खुटहन क्षेत्र के धमौर खास निवासी ज्ञानचंद बिंद का पुत्र है। आरोप है कि पंकज सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध गतिविधियों, रंगबाजी, आक्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट तथा झगड़ालू गिरोहों से जुड़े वीडियो प्रसारित कर क्षेत्र में दहशत और आतंक का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा था।

 

पुलिस ने बताया कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया।

 

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक कौशल कुमार सिंह, कांस्टेबल मान सिंह एवं आरक्षी धीरज यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!