सकरा में पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण

*सकरा में पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण*

*********************

*अरुण कुमार जायसवाल*

बरईपार।

बरईपार क्षेत्र के सकरा ग्राम पंचायत निवासी आचार्य माता शंकर पांडे ने अपने पिता स्वर्गीय शारदा प्रसाद पांडे की पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए गरीब, असहाय, निराश्रित, विधवा एवं दिव्यांग लोगों के बीच कंबल वितरण किया।

बढ़ती ठंड को देखते हुए यह कार्यक्रम उनके सुपुत्र व समाजसेवी माता चरण पांडे के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता अज्जू शंकर दुबे सहित अन्य मंचासीन अतिथियों का उपस्थित लोगों द्वारा माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकत्री डॉ. अर्चना शुक्ला ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों की सेवा करना सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शारदा प्रसाद पांडे की स्मृति में उनके सुपुत्रों द्वारा किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है।

 

कार्यक्रम में विनय सिंह (प्रबंधक, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सिरसी), आर.बी. चौहान, कैलाश नाथ दुबे, डॉ. अभिषेक, राजेंद्र प्रसाद पांडे, अनिल कुमार पांडे पत्रकार संघ अध्यक्ष मछली शहर, एडवोकेट राजेश पांडे, अरविंद मिश्रा, चिंतामणि पांडे, डॉ. सुनील पांडे, केवला शंकर पांडे, डब्लू पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र प्रसाद पांडे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *