170 दिनों में 379 सड़क हादसे, 224 लोगों की मौत; आंकड़े देख चिंतित हुए डीएम

*170 दिनों में 379 सड़क हादसे, 224 लोगों की मौत; आंकड़े देख चिंतित हुए डीएम*

********************

 

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर, जिले में सड़क हादसों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन गई है। जनवरी से 21 जून तक के 170 दिनों में जिले में कुल 379 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। इन हादसों में 224 लोगों की जान चली गई, जबकि 247 लोग घायल हुए। आंकड़ों के अनुसार जिले में प्रतिदिन औसतन दो से तीन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और लगभग हर दो दिन में तीन लोगों की मौत हो रही है।

 

मंगलवार को आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जब ये आंकड़े प्रस्तुत किए गए तो जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में हो रही लगातार मौतों पर दुख जताते हुए संबंधित विभागों को तत्काल प्रभाव से सुधारात्मक एवं प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि सड़क हादसों और उनमें होने वाली जनहानि को कम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!