मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में वायरल फीवर के मरीज अधिक

*मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में वायरल फीवर के मरीज अधिक*

 

*सिगरामऊ में मरीजों की भारी भीड़, पर्ची जमा कर लोग अपनी बारी का कर रहे इंतजार*

 

*सिगरामऊ-जमऊपट्टी में 191 मरीजों का उपचार, सिंगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य पर मरीजो से भरा*

*************************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ/जमऊपट्टी। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप रविवा

र को सिगरामऊ और जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। दोनों केंद्रों पर कुल 191 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही।

 

सिगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में महिला चिकित्सक डॉ. पूजा त्रिपाठी ने मरीजों की जांच व उपचार किया। अभिषेक वर्मा के कक्ष में सबसे ज्यादा मरीज देखे गए यहां 184 मरीजों की ओपीडी दर्ज हुई। वहीं, जमऊपट्टी में डॉ. सुशील कुमार यादव, डॉ. दिनेश यादवऔर एएनएम मीरा यादव तथा मोने अली की टीमने 7 मरीजों को चिकित्सीय सुविधा दी।

 

डॉ. अभिषेक वर्मा ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार, ठंड लगना ,सर्दी-जुकाम के मरीज काफी संख्या में बढ़ रहे हैं। कुछ मरीजों में कमजोरी के ज्यादा लक्षण दिखाई दे रहे हैं उन्होंने मरीजों सेउबाला पानी पीने ORS घोल का सेवन करने की सलाह दी है,

3 दिन से ज्यादा बुखार आने पर उन्होंने कहा कि जांच अवश्य कराये। घर में अगर किसी को बुखार है तो उसके संपर्क में कम आए मास्क का प्रयोग अवश्य करें। लापरवाही ना करें चिकित्सक की सलाह माने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!