प्रतापगढ़ पट्टी कस्बे में दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर प्रतिष्ठान किया गया सील

*प्रतापगढ़ पट्टी कस्बे में दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर प्रतिष्ठान किया गया सील*

अनिल मिश्र

*प्रतापगढ़* पट्टी कस्बे के रायपुर रोड पर स्थित सिमरन क्लॉथ हाउस के संचालक गुलजार अहमद पर पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सरसतपुर गांव की एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने जिसके बाद उसको बेच देने जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं।

इस मामले में किशोरी को पुलिस ने बरामद किया। उसके बयान के आधार पर आरोपी पर अपहरण के दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म व बाल संरक्षण अधिनियम की धारा की बढ़ोतरी की गई। जिसे पुलिस ने सोमवार की देर शाम उड़ैयाडीह मोड से गिरफ्तार किया था।

मंगलवार की सुबह करीबी 11:00 बजे मेडिकल को ले जाने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पट्टी में जमकर हंगामा किया। जिसके बाद बिना मेडिकल कराए ही पुलिस वापस लेकर लौट आई।

से दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी भारी फोर्स से लेकर पट्टी कोतवाली से निकले और सीधे उसके प्रतिष्ठान सिमरन क्लॉथ हाउस पर जा पहुंचे। जहां पर उसके प्रतिष्ठान के अवैध निर्माण को नगर पंचायत के बुलडोजर से धराशाई कर दिया। जिसके बाद उसकी प्रतिष्ठान को सील भी कर दिया गया है। पुलिसिया कार्रवाई को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा रही। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी के प्रतिष्ठा को सील किया गया है । जिससे साक्ष्य से कोई छेड़छाड़ ना कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *