*प्रतापगढ़/लीलापुर के थानाध्यक्ष का चौकीदार से मसाज कराने का वीडियो हुआ वायरल*

*प्रतापगढ़/लीलापुर के थानाध्यक्ष का चौकीदार से मसाज कराने का वीडियो हुआ वायरल*

प्रतापगढ़ के लीलापुर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह का चौकीदार से मसाज कराने का वीडियो सामने आया है। जिसमें कुर्सी पर बैठे हैं और चौकीदार मसाज कर रहा है। वहीं, सामने एक महिला फरियादी भी बैठी है। इस दौरान वह अपशब्दों का भी प्रयोग कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग प्रतापगढ़ पुलिस की कार्य शैली पर सवाल उठा रहे हैं। यह वीडियो थाने के अंदर का बताया जा रहा है। जहां महिला फरियादी भी मौजूद थी। हालांकि समाचार पत्र तीखी आवाज ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इससे पुलिस की एक तरफ जहां क्षवि धूमिल हो रही है वहीं विभागीय अधिकारियों की किरकिरी भी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ एक अधिवक्ता ने संबंधित थानेदार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए डीजीपी को पत्र भेजकर कारवाई की मांग की है।

*अधिवक्ता ने थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए*

लालगंज तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता और ग्राम प्रधान देवी प्रसाद मिश्र ने लीलापुर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एक शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष फरियादियों से पैसे वसूलते हैं और बिना मोटी रकम के मामले का निस्तारण नहीं करते। उन्होंने इस पत्र में कई ऐसे मामलों का जिक्र किया है, जिनमें थानाध्यक्ष ने तहरीर बदलकर मुकदमा दर्ज किया।

*पश्चिमी अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने मामले को लिया संज्ञान क्षेत्राधिकारी रानीगंज सौंपी जांच*

अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच क्षेत्राधिकारी लालगंज राम सूरत सोनकर को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही *प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के द्वारा थाना प्रभारी लीलापुर नरेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से वहां से हटाकर क्राइम ब्रांच में स्थानांतरण कर दिया गया है!*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!