*मेढा ग्राम पंचायत में चल रही क्रिकेट टूर्नामेंट सत्यनारायण मिश्र एवं विवेक सिंह टिकाऊ मेमोरियल कप 2025 में आए हुए विशेष मेहमानों का माल्यार्पण कर हुआ जोरदार स्वागत*

*मेढा ग्राम पंचायत में चल रही क्रिकेट टूर्नामेंट सत्यनारायण मिश्र एवं विवेक सिंह टिकाऊ मेमोरियल कप 2025 में आए हुए विशेष मेहमानों का माल्यार्पण कर हुआ जोरदार स्वागत*

*एक रोमांचक मुकाबले में तुलापुर की टीम ने दूधौड़ा को 9 विकेट से हराया*

 

शिवपूजन मिश्रा

*संवाददाता -तीखी आवाज 24.in*

मेढा ग्राम पंचायत में चल रही क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के आठवें दिन पहला मैच तुलापुर और दुधौड़ा के मध्य खेला गया। जिसमें दुधौड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 68 रन बनाया,

जिसके जवाब में तुलापुर ने एकतरफा मुकाबले मे9 विकेट से जीत दर्ज की। तुलापुर की तरफ से अंबुज मिश्र ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली। खराब मौसम की वजह से अगले राउंड के मैच नहीं हो सके।

उक्त प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 जनवरी को खेला जाएगा। इस अवसर पर प्रदीप सिंह इनकम टैक्स कमिश्नर, डॉ प्रदीप सिंह बीएचयू, डॉ स्वास्ती सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रयागराज, सुशील सिंह सिडनी, डॉ अमित सिंह कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ सुजीत सिंह बदलापुर, का प्रतियोगिता के संरक्षक अखिलेश मिश्र एसएचओ, अजय सिंह प्रधान बघाड़ी कला, सत्यदेव सिंह, रमेश सिंह, संतोष दूबे, राकेश तिवारी, अरूण जायसवाल जिला ब्यूरो तीखी आवाज, दिव्य प्रकाश सिंह, ग्राम प्रधान हुकुम यादव, राम उजागिर उपाध्याय, दिनेश मिश्रा प्रधान तुलापुर, प्रधान संतलाल, पोस्ट मास्टर उग्रसेन सिंह फत्तेसिंह सहित आदि लोगों ने आए उक्त मेहमानों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। अम्पायर सुजीत सिंह, दिनेश शर्मा, तथा कमेन्ट्रेटर सुभाष शर्मा, शेषमैन यादव प्रदेश (सलाहकार तीखी आवाज) ,स्कोरर वैभव कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!