रतासी चौराहे की सरकारी नल पर कचरे का अंबार, गंदगी से परेशान लोग

*रतासी चौराहे की सरकारी नल पर कचरे का अंबार, गंदगी से परेशान लोग*

*आखिर इसका जिम्मेदार कौन?*

*********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिंगरामऊ (जौनपुर)। रतासी चौराहे पर जलकल विभाग द्वारा स्थापित सरकारी नल बदहाली का शिकार है। नल के पास कचरे का अंबार लगा हुआ है, जबकि आसपास गंदा पानी जमा होने से तेज बदबू फैल रही है। यह स्थिति यात्रियों और क्षेत्रीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।

 

चौराहे पर रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है और यही नल पेयजल का एकमात्र मुफ्त स्रोत है। गंदगी और दुर्गंध के कारण लोग पानी पीने से कतराने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की गई, लेकिन आजतक न तो नल की सफाई कराई गई और न ही वहां जमा कचरे को हटाया गया।

 

स्थानीय निवासी सुनील यादव, राम बहाल प्रजापति, महेंद्र यादव और अमर बहादुर मौर्य ने विभागीय अधिकारियों (ग्राम सभा की जिम्मेदार व्यक्ति तथा सफाई कर्मियों)से तत्काल सफाई कराकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *