सिंगरामऊ अस्थाई गौशाला में जैविक खाद की बिक्री शुरू

*सिंगरामऊ अस्थाई गौशाला में जैविक खाद की बिक्री शुरू*

 

*खंड विकास अधिकारी बदलापुर ने किया शुभारंभ, किसानों ने दिखाई उत्सुकता*

********************

*संवाद :शिव पूजन मिश्रा*

जौनपुर। विकासखंड बदलापुर अंतर्गत स्थित अस्थाई गौशाला मल्लूपुर, सिंगरामऊ में तैयार की जा रही जैविक खाद की बिक्री का शुभारंभ मंगलवार को खंड विकास अधिकारी बदलापुर धर्मेंद्र द्विवेदी द्वारा किया गया। उन्होंने ग्राम प्रधान महमूदपुर संजय सिंह को जैविक खाद की पहली बिक्री कर योजना का औपचारिक शुभारंभ किया।

 

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने जैविक खाद की खरीदारी की और योजना के प्रति उत्साह दिखाया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत रणजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी दुर्गेश तिवारी, प्रधान मल्लूपुर सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

 

खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि गौशाला में तैयार हो रही जैविक खाद की बिक्री से प्राप्त धनराशि का उपयोग गौशाला में संरक्षित गायों की बेहतर देखभाल में किया जाएगा। इससे गोपालन को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों को रासायनिक खाद के विकल्प के रूप में जैविक खाद उपलब्ध हो सकेगी।

 

उन्होंने कहा कि जैविक खाद के प्रयोग से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी। साथ ही लोगों को स्वास्थ्यवर्धक अनाज एवं सब्जियां प्राप्त होंगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *