*स्वयंभू महादेव मंदिर में शेर प्रतिमा का लोकार्पण, श्रद्धालुओं में उत्साह*
********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
फिरोजपुर (सिगरा-मऊ क्षेत्र)। क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र स्वयंभू महादेव मंदिर में मां दुर्गा की दिव्य प्रतिमा के समक्ष उनकी सवारी शेर की प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिनाथ तिवारी ने शिलापट्ट का अनावरण कर प्रतिमा का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। मुख्य अतिथि हरिनाथ तिवारी के साथ उनके पौत्र अवधेश तिवारी, अरुण योगी महाराज, अनिरुद्ध तिवारी तथा इंजीनियर विनय तिवारी (पुत्र शिव शंकर तिवारी) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी का मंदिर के कार्यों में निरंतर सहयोग और सक्रिय भागीदारी रही है, जिसके लिए मंदिर समिति एवं क्षेत्रीय लोगों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरिनाथ तिवारी एवं प्रभाकर तिवारी ने मंदिर के प्रति सदैव समर्पित रहने की बात कही। मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष शुक्ला ने बताया कि स्वयंभू महादेव मंदिर पंचधाम मंदिर के रूप में भी प्रसिद्ध है तथा यहां स्थापित शिवलिंग स्वयंभू रूप में विराजमान है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय जनों व ग्रामीणों के सहयोग से हमारी समिति निरंतर आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर मंदिर पुजारी सिंधु शुक्ला, हृदय नारायण शुक्ला, डॉ. प्रकाश शुक्ला, बृजेश शुक्ला, शेषनारायण शुक्ला, विद्याकांत शुक्ला, दिनेश शुक्ला, विवेक (बीडीसी), दीपांकर, मोनू मास्टर, पवन शुक्ला, आकाश शुक्ला, स्वतंत्र, आशु शुक्ला, साधु शुक्ला, वेद प्रकाश शुक्ला, शिवम पांडे सहित मंदिर समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा ने किया।
