*श्री कृष्ण इंटर कॉलेज गजेन्द्रपुर ने जारी की उत्तीर्ण छात्रों की सूची*
*************************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
बदलापुर/जौनपुर क्षेत्र के गजेन्द्रपुर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले श्री कृष्ण इंटर कॉलेज ने इस वर्ष के उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट 2026 परीक्षा परिणाम के उत्तीर्ण टॉप 10 छात्रों की सूची जारी कर दी है । विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी गुणवत्ता साबित की है।
अपने जमाने के मेधावी छात्र रहे प्रधानाचार्य शिवप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में विद्यालय का शैक्षणिक स्तर लगातार ऊँचाइयों को छू रहा है। अनुभवी शिक्षकों द्वारा अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। वहीं, प्रबंधक राणा प्रताप सिंह शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
*हाई स्कूल परिणाम:*
हाई स्कूल परीक्षा में शगुन यादव ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा समरीन अंसारी (90.5%), सृष्टि निषाद (90.16%), नूर बानो (86.5%), रोली शर्मा (86.3%), श्रेय यादव (86%), शिवांगी सिंह (84.8%), मानसी सिंह (84%), सृष्टि मौर्य (84.16%), वैष्णवी सिंह (84.16%), संगम प्रजापति (81.5%) तथा हिमांशु सिंह (81%) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
*इंटरमीडिएट परिणाम:*
इंटरमीडिएट में विकास यादव ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अन्य सफल विद्यार्थियों में शिवानी पाल (84.2%), श्रेया यादव (83.8%), शिवम गुप्ता (83.6%), श्रुति उपाध्याय (83.4%), मोनिका यादव (83.2%), शिवानी श्रीवास्तव (82.6%), शिक्षा यादव (82.4%), तरन्नुम (81.2%) तथा अंशिका यादव (81.01%) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विकास यादव, अभिषेक अग्रहरी, आयुषी यादव, नंदिनी सोनी और रिया गुप्ता ने भी लगभग 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रबंधक राणा प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य शिवप्रकाश तिवारी तथा समस्त शिक्षकों—विजय कुमार चौधरी, शीतला प्रसाद, पुष्पेंद्र यादव, मुकेश यादव, प्रीति यादव, शिव प्रसाद सिंह, रामबाबू, चंदा शर्मा, प्रचुर तिवारी, ऋषिकेश दुबे और गुरु प्रसाद मिश्र—ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
