पोषण किट का नियमित सेवन टीबी मरीजों के लिए संजीवनी-
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को लगातार गति देते हुए प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा संस्था मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ में संस्था द्वारा गोद लिए गए टीबी मरीजों के लिए पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पोषण किट वितरण के साथ- साथ इस अवसर पर टीबी मरीजों एवं अन्य लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से संस्था के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से टीबी मुक्त भारत अभियान का वीडियो भी सभी को दिखाया गया। कार्यक्रम को डॉ अभिषेक वर्मा चिकित्सा अधिकारी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगरामऊ ने संबोधित करते हुए कहा की क्षय रोग से लड़ने के लिए केवल दवा ही काफी नहीं है शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पोषण किट का नियमित सेवन संजीवनी के समान है
जो आप सबके लिए संस्था की प्रबंधक सचिव डॉक्टर अंजू सिंह के द्वारा लगातार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य किसी भी प्रकार की तकलीफ होने पर वह हमेशा उपलब्ध है। डिविजनल प्रबंधक गोरखपुर महेंद्र कुमार ने
तकनीकी पहलुओं व फॉलो अप के महत्व पर प्रकाश डाला वहीं तरुण कुमार वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक बदलापुर ने सरकार द्वारा दी जा रही
सुविधाओं पर प्रकाश डाला। संस्था की संस्थापिका सचिव डॉक्टर अंजु सिंह ने बताया कि समिति द्वारा गोद लिए गए मरीजों को शीघ्र स्वस्थ करने एवं टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय सहयोग निभाते हुए
टीबी मरीजों का नियमित रूप से फॉलो अप एवं पोषण पोटली उपलब्ध करने का कार्य संस्था कर रही है उन्होंने टीबी मरीज के खोज के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवस अभियान की सराहना भी की इस अवसर पर संस्था के सभी स्टाफ उपस्थित रहे संचालन संजीव सिंह ने किया
