*यूपी बोर्ड हाईस्कूल परिणाम 2026 घोषित, जौनपुर का परिणाम 90.07 प्रतिशत*
********************
*अरुण जायसवाल (जिला ब्यूरो)*
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad) ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। 12 मार्च को संपन्न हुई परीक्षा के 42 दिन बाद जारी इस परिणाम में जौनपुर जिले का कुल पास प्रतिशत 90.07 दर्ज किया गया। जिले के 73,536 परीक्षार्थियों में से 66,234 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की।
जिले की मेरिट सूची में राजकेशर सिंह ने 600 में 573 अंक (95.50 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर उत्कर्ष पटेल रहे, जिन्होंने 571 अंक (95.17 प्रतिशत) प्राप्त किए।
तीसरे स्थान पर आदित्य यादव ने 570 अंक (95 प्रतिशत) हासिल किए। चौथे स्थान पर वर्षा पटेल ने 568 अंक (94.67 प्रतिशत) तथा पांचवें स्थान पर अनन्या सिंह ने 567 अंक (94.50 प्रतिशत) प्राप्त किए।
टॉपर राजकेशर सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व परिजनों को दिया। जिले के इस उत्कृष्ट परिणाम पर शिक्षकों व अभिभावकों में खुशी की लहर है।
