*तियरा ब्रह्मलीन पुजारी महाराज पीजी कॉलेज में आयोजित भव्य कार्यक्रम संपन्न*
*विशिष्ट अतिथि IAS अभय सिंह समेत कई वैज्ञानिक हुए सम्मिलित*
*********************
*संवाद- शिवपूजन मिश्रा*
बदलापुर क्षेत्र के ब्रह्मलीन श्री पुजारी महाराज पीजी कॉलेज तियरा में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रंगमहल पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 राम शरण दास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश शासन के राजस्व विभाग प्रमुख IAS अभय सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कन्नौजिया, हैदरगढ़ के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. अश्विनी सिंह और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र बहादुर सिंह ने भी शिरकत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल ब्रह्मचारी महाराज तियरा ने की। बीएड प्रवक्ता दिव्य प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। छात्रों ने भगवान राम, कृष्ण और मां सरस्वती की झांकी प्रस्तुत की। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर समेत कई देशभक्ति कार्यक्रम पेश किए।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान तियरा अशोक सिंह, डॉ. हरिश्चंद्र सिंह, अशोक यादव, कुंवर दूबे, सुरेश रजक, पंकज यादव, विनीत गुप्ता, बिंदु यादव और सरिका सिंह मौजूद रहे। हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक भी शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
