महिला के घर पर जबरन कब्जा, जान से मारने की धमकी

*महिला के घर पर जबरन कब्जा, जान से मारने की धमकी*

अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)

जौनपुर:नगर कोतवाली क्षेत्र के बोदकरपुर ईशापुर में  एक महिला ने अपने घर पर जबरन कब्जा करने, जान से मारने की धमकी देने और लाखों रुपये के जेवर व नकदी लूटने का आरोप लगाते हुए डीएम डॉ दिनेश चन्द्र से शिकायत दर्ज कराई है। प्रेमा देवी  ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उनके घर का ताला तोड़ दिया और उस पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है। शिकायत के अनुसार, यह घटना बीते दिनों शुक्रवार को हुई। आरोपियों ने प्रेमा देवी  के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और वहां रखे 2 लाख रुपये के जेवर तथा 10 हजार रुपये नकद लूटने का आरोप लगाया है। प्रार्थिनी का कहना है कि उनके पास इस घटना से संबंधित सबूत भी मौजूद हैं।प्रेमा देवी ने कहा कि शुभम साहू, चन्दन साहू,10 पुलिसकर्मियों पर इस वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी चाकू से हमला कर चुके हैं और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे हैं। वे जबरन उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं।प्रेमा देवी ने पुलिस से इस गंभीर मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। इस विषय पर डीएम डॉ दिनेश चंद्र ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *