*दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत दूसरा घायल*
प्रेम शर्मा
जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर शंभूगंज स्थित उतरीजपुर (विशेषरपुर) गांव के पास शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई| जिसमें 19 वर्षीय रोहन सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई|
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया| स्थानीय लोगों के अनुसार दूसरी मोटरसाइकिल का चालक भी घायल हो गया था जिसका इलाज किसी अस्पताल में चल रहा है|
मृतक की पहचान रोहन सोनकर पुत्र बटोही सोनकर निवासी बैसपार, बक्सा, शंभूगंज, बाजार से अपने घर लौट रहे थे| उतरीजपुर (विशेषर पुर)गांव के पास अमरजीत यादव की पाही के सामने, से आ रही एक तेज रफ्तार एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (UP62 DD 4532) उनकी टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक (UP62 CX 2983) में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहन सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई| दूसरी मोटरसाइकिल चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है| टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई| क्षतिग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया| मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया मृतक अपने मां-बाप का अकेला पुत्र था|
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया की मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है|
