बक्शा लखनीपुर हाईवे मोड पर, सड़क दुर्घटना में महिला की दर्दनाक मौत

*बक्शा लखनीपुर हाईवे मोड पर, सड़क दुर्घटना में महिला की दर्दनाक मौत*

प्रेम शर्मा

जौनपुर बक्शा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 1.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग N H 731 लखनीपुर नेशनल हाईवे मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई| मृतक महिला की पहचान दक्षिणपट्टी निवासी सोनी देवी उम्र लगभग (37) वर्ष, पत्नी दिलीप गौतम के रूप में हुई है| स्थानीय लोगों का कहना है कि सोनी देवी सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई|

मौके पर मौजूद राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल सोनी देवी को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी) नौपेड़वा भेजा गया, वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| घटना की सूचना मिलते ही बक्सा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां का जायजा लिया| उप निरीक्षक हैदर अली, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार एवं महिला कांस्टेबल अंकित पटेल मृतका के घर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया|

बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है| उन्होंने पुष्टि की कि दुर्घटना में दक्षिणपट्टी निवासी सोनी देवी पत्नी दिलीप कुमार गौतम की मृत्यु हुई है| थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *