*सीबीएसई 10वीं परिणाम में बेटियों का दबदबा, परी गुप्ता ने किया टॉप*
*बदलापुर क्षेत्र की दीप्ति दुबे ने 95. 4% अंक लाकर क्षेत्र का किया नाम रोशन*
********************
*अरुण जायसवाल (जिला ब्यूरो)*
जौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में इस वर्ष बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया। जिले में होली चाइल्ड एकेडमी, रुहट्टा की छात्रा परी गुप्ता ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं फतेहगंज स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल की सांभवी 98 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

तीसरे स्थान पर सेंट पैट्रिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल के यश श्रीवास्तव और मां दुर्गाजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सिद्दीकपुर के आदर्श मौर्या रहे। दोनों छात्रों ने 97.80 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
जनपद के 22 परीक्षा केंद्रों पर करीब 10,400 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। घोषित परिणाम में लगभग 98 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। जिले के 100 से अधिक स्कूलों में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
परिणाम जारी होते ही स्कूलों में खुशी का माहौल रहा। छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचकर एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों और शिक्षकों ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
सेंट पैट्रिक्स स्कूल, जौनपुर में 213 छात्र पंजीकृत थे और सभी उत्तीर्ण हुए। यहां 75 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 90 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। यश श्रीवास्तव (97.8), रुद्र आनंद पाठक व स्वर्णिमा श्रीवास्तव (97.6), अनुष्का जायसवाल व फरिहा (97.4), आन्या सिंह व प्रांजल सिंह (97.2) प्रमुख रहे।
होली चाइल्ड एकेडमी में परी गुप्ता (98.2) के अलावा रोहन यादव (97), आदित्य मौर्य (96) और आयशा पाल (96) ने बेहतर प्रदर्शन किया। संत गुरुपद संभवराम एकेडमी में कुंवर राज पाल ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
एसडीडीएसबीएस इंटर कॉलेज कादीपुर में 12 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जिसमें वैष्णवी मिश्रा (97), ग्रेसी यादव (95.4) और शिवांश सिंह (95) प्रमुख रहे।
द्रासी पैरामाउंट स्कूल, देवलासपुर चंदवक में 11 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। ध्रुवी सिंह और अंजली विश्वकर्मा (96.8), चेतना चौबे (96.2) और शौर्यां सिंह (96) प्रमुख रहे।
डालिम्स सनबीम स्कूल में स्वरित चौरसिया (97.2), निवेदिता दूबे (97), तेजस अग्रहरि (96.4) सहित कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मां दुर्गाजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 15 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। आदर्श मौर्या (97.8), ज्ञानेंद्र प्रजापति (96.8) और अंशिका जायसवाल (95.8) प्रमुख रहे।
सेंट जोसेफ स्कूल, लखनपुर और रिजवी लर्नर्स स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। रिजवी लर्नर्स की प्रियांशी साहू (97.4) और हर्षिता सिंह (95.8) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। बदलापुर क्षेत्र की मेढा गांव निवासी दीप्ति दुबे पुत्री प्रधानाध्यापक संतोष दुबे जो कुल्हनामऊ हरिहर पब्लिक में अध्यनरत थी 95.4% अंक लाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
