सिंगरामऊ व जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन

*सिंगरामऊ व जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन*

 

*लखनऊ से आई स्टेट टीम ने किया औचक निरीक्षण*

*******************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिंगरामऊ/जमऊपट्टी (जौनपुर)। प्रदेश सरकार की पहल पर रविवार को सिंगरामऊ एवं जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का औचक निरीक्षण करने लखनऊ से आई स्टेट टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की तथा मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम का संचालन बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संजय दुबे के नेतृत्व में किया गया। सिंगरामऊ में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा तथा जमऊपट्टी में डॉ. सुशील यादव एवं डॉ. मयंक चौरसिया की देखरेख में मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया।

 

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगरामऊ में कुल 138 मरीजों की ओपीडी पंजीकृत हुई, जबकि जमऊपट्टी में 14 मरीजों का उपचार किया गया। अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम एवं वायरल फीवर से ग्रसित पाए गए।

 

डॉ. अभिषेक वर्मा ने बताया कि बदलते मौसम के कारण वायरल फीवर के मामले बढ़ रहे हैं। इसके चलते सर्दी-खांसी के साथ बच्चों में निमोनिया के लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने, स्वच्छता बनाए रखने तथा लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।

 

स्टेट टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए आमजन को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *