सिगरामऊ जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले काआयोज

*सिगरामऊ जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले काआयोजन*

 

*दोनों जगह पर कुल मिलाकर 131 मरीजों की हुई ओपीडी*

*********************

सिगरामऊ।

सिगरामऊ क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिगरामऊ एवं जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों स्वास्थ्य केंद्रों को मिलाकर कुल 117 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई।

 

मेले का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बदलापुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजय दुबे के नेतृत्व में किया गया। सिगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सक डॉ. अभिषेक प्रजापति तथा महिला चिकित्सक पूजा त्रिपाठी

ने मरीजों का उपचार किया, जबकि जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सुशील कुमार यादव, डॉक्टरमनीष मौर्य, एएनएम मीरा तथा वार्ड बॉय मोने अली द्वारा मरीजों को चिकित्सीय परामर्श एवं दवाएं दी गईं।

चिकित्सकों के अनुसार ठंड के कारण मरीजों में निमोनिया, डायरिया, सर्दी-जुकाम और बुखार के लक्षण प्रमुख रूप से पाए गए।

 

इस अवसर पर डॉ. सुशील कुमार वर्मा ने मरीजों और उपस्थित लोगों को ठंड से बचाव तथा बीपी शुगर के मरीजों के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह दी। एएनएम मीरा द्वारा अपने कक्ष में गर्भवती महिलाओं की जांच व आयरन की गोलियां प्रदान की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *