बसपा की लम्भुआ में समीक्षा बैठक अम्बेडकर जयंती की तैयारियों पर हुई गंभीर चर्चा

*बसपा की लम्भुआ में समीक्षा बैठक अम्बेडकर जयंती की तैयारियों पर हुई गंभीर चर्चा*

 

अशोक कुमार वर्मा

 

विधान सभा लम्भुआ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विधान सभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 14 अप्रैल को भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के जन्मोत्सव कार्यक्रम को लखनऊ में भव्य रूप से मनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में बसपा कोऑर्डिनेटर सर्वेंद्र अम्बेडकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला अध्यक्ष सुरेश गौतम, जिला महासचिव शिव शंकर पाल,सूर्य सेन सिंह, विधानसभा प्रभारी सिद्धार्थ गौतम एवं मेवालाल भास्कर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान सभी मिशनरी कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचकर अम्बेडकर जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया, एवं 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के लिए अभी मेहनत व लोगों को जोड़ने का आवाहन किया।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रामनयन गौतम,मुकेश कुमार,सुनील कुमार,अमरजीत यादव समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *