*डॉ. राम प्रसाद–कलावती देवी जन कल्याण समिति ने द्वितीय पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों व दिव्यांगों को बांटे कंबल*
*********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए डॉ. राम प्रसाद–कलावती देवी जन कल्याण समिति द्वारा उनकी द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंदों एवं दिव्यांगजनों को कंबल वितरण किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव प्रकाश सिंह उर्फ नाटे सिंह रहे। विशिष्ट रूप से उनके सुपुत्र डॉ. सुशील, डॉ. अनिल यादव तथा अध्यापक सुनील यादव उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक सिंह (विधायक प्रतिनिधि), गिरीश चंद्र मिश्रा (प्रवक्ता), प्रधानाचार्य दिलीप सिंह, प्रधानाध्यापक संतोष दुबे, विनय उपाध्याय, मुकेश मिश्रा, राम अभिलाख यादवउपस्थित रहे।
मीडिया जगत से डॉ संजय सिंह, अमर उजाला से अजय सिंह टिंकू यादव (हिंदुस्तान) विपुल सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, राजेश, एवं संपादक अरविंद कुमार उपाध्याय,अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो) पशु चिकित्सक डॉक्टर देवलाल कनौजियाकी उपस्थिति रही। साथ ही ग्राम प्रधान शीतला यादव, ग्राम प्रधान तुलापुर दिनेश मिश्रा, हुकम यादव, राकेश तिवारी, रमन सहित अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन सिगरामऊ तीखी आवाज के प्रदेश सलाहकार शेषमैन यादव ने किया। वक्ताओं ने समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में संवेदनशीलता और सेवा भावना को मजबूत करते हैं।
