चौकिया धाम दर्शन करने आए किशोर की तालाब में डूबने से मौत

*चौकिया धाम दर्शन करने आए किशोर की तालाब में डूबने से मौत*

अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)

जौनपुर लाइन बाजार थाना अंतर्गत चौकिया धाम दर्शन करने आए तीन दोस्तों में से एक दोस्त की सोमवार सुबह लगभग 11:00 बजे तालाब में डूबने से मौत हो गई| प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलदीप कश्यप उम्र 15 वर्ष पुत्र संतोष कश्यप दीवानगंज पट्टी प्रतापगढ़ का निवासी है| अपने दोस्तों के साथ कमलदीप कश्यप अमित कश्यप पुत्र बिहारी लाल पोस्ट सतहरिया थाना मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर के साथ चौकिया धाम में माता का दर्शन करने आया था| जहां वह तीनों चौंकिया धाम स्थित तालाब में लगे सुरक्षा रेलिंग को पार कर स्नान कर रहे थे| अचानक कमलदीप गहरे पानी में चला गया और डूब गया| काफी चीख- पुकार के बाद स्थानीय युवकों द्वारा युवक को गहरे पानी से खोज कर बाहर निकाला गया| आनन- फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को जिला अस्पताल जौनपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया| लाइन बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *