*प्रतापगढ़ में पूरेबोध राम गांव के पास दो बाइक आमने-सामने टकराई पांच घायल*
*दोनों चालक की हालत नाजुक जिला अस्पताल रेफर*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढांढर गांव निवासी संजय सिंह उम्र 24 वर्ष पुत्र राम बचन सिंह शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे अपनी साली गुड्डन सिंह पत्नी मलखान सिंह उनके दो बच्चे प्रमोद 5 वर्ष सिंधु सिंह 7 वर्ष को छोड़ने पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कठार गांव जा रहे थे। इस दौरान चंदुवा पट्टी गांव निवासी हर्ष सिंह पुत्र कुलदीप सिंह जरूरी काम से पट्टी बाजार जा रहे थे। पूरे बौद्ध राम गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई घटना में गुड्डन सिंह व उसके दोनों बच्चों को मामूली चोटे आई हैं जबकि संजय सिंह व हर्ष सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी भिजवाया जहां हालत गंभीर होने के चलते हर्ष सिंह व संजय सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना में हर्ष सिंह को सर में गंभीर चोटे आई हैं। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
