सूरत से वांछित दो आरोपी बरसठी पुलिस के हत्थे चढ़े

*सूरत से वांछित दो आरोपी बरसठी पुलिस के हत्थे चढ़े*

 

*8 लाख का चोरी का माल बरामद*

********************

*संवाद :माता चरण पांडे*

बरसठी/जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सूरत से वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 8 लाख रुपये मूल्य का चोरी का माल और 4300 रुपये नकद बरामद किया है।

 

गिरफ्तारी 27 फरवरी 2026 को शाम करीब 4:30 बजे चतुर्भुजपुर पुलिया के पास की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान किशन पुत्र कमलाशंकर दुबे निवासी ग्राम गहली, थाना बरसठी तथा सुनील संतोष भाई साहू पुत्र संतोष भाई साहू निवासी 170 राजमंदिर रेजिडेंसी, थाना कड़ोदरा, जनपद सूरत देहात, गुजरात के रूप में हुई है।

 

दोनों आरोपी सिंगनपुर डबोली थाना में दर्ज मु0अ0सं0 114/2026, धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस में वांछित चल रहे थे। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान में 85 ग्राम सफेद धातु, 72 ग्राम पीली धातु, 37 ग्राम चांदी, 22 ग्राम सफेद धातु, 71 ग्राम क्रिस्टल/डायमंड (सफेद व हरे पैकेट में), तथा 85 ग्राम क्रिस्टल व रिंग डायमंड शामिल हैं।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि यह चोरी 21 फरवरी 2026 की रात सिंगनपुर क्षेत्र स्थित ब्लू बेला ज्वेलर्स (दुकान संख्या 301, जीरीकोन प्लस बिल्डिंग, अंकुश स्कूल के बगल में, अंबा तालाब) में हुई थी।

 

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 सुरेंद्र सिंह व हे0का0 उमाशंकर सिंह (थाना बरसठी) शामिल रहे। वहीं सूरत सिटी के सिंगनपुर डबोली थाने से उ0नि0 डी.जे. सिसोदिया, हे0का0 सहदेव सिंह भूपत सिंह, हे0का0 अतुल कुमार मदन मोहन तथा का0 संजय हिकू भाई भी संयुक्त टीम में शामिल रहे।

 

आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद बरामद माल व गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात पुलिस को सौंपते हुए माननीय न्यायालय के लिए रवाना कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *