रामदेव सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का समापन

*रामदेव सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का समापन*

*मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सिगरामऊ का हुआ भव्य स्वागत*

********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ (जौनपुर)। सिगरामऊ क्षेत्र के महमूदपुर ग्राम पंचायत स्थित रामदेव सिंह महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। सात दिनों तक चले इस शिविर में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर जागरूकता अभियान चलाकर समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया।

 

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता जनजागरूकता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मतदाता जागरूकता अभियान सहित अनेक विषयों पर रैली, गोष्ठी एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने गांव में स्वच्छता का संदेश दिया तथा लोगों को शिक्षा और मतदान के प्रति जागरूक किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी सिगरामऊ सैयद हुसैन मुंतजर उपस्थित रहे, जिनका महाविद्यालय परिवार की ओर से माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अपने उद्बोधन में बालिकाओं कुछ शिक्षा के प्रति जागरुक करते हुए निर्भीक व निडर रहने तथा हर मौके पर उनकी मदद करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक ध्रुव प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान संजय सिंह, पूर्व प्रधान मनोज सिंह, बबलू सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, राजू सिंह, जयंत, मनीष यादव, लाल बहादुर यादव, प्रद्युम्न सिंह, अनुराग सिंह,विजय सिंह, बृजनाथ यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कांस्टेबल रोहित चौहान, राजेंद्र शुक्ला और सौरभ सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन ग्राम सभा यशस्वी ग्राम प्रधान संजय सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!