मतदाता जागरूकता अभियान के तहत इनामीपुर में चला जनजागरूकता कार्यक्रम

*मतदाता जागरूकता अभियान के तहत इनामीपुर में चला जनजागरूकता कार्यक्रम*

********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ/तियरा। ब्रह्मलीन श्री पुजारी महाराज पी.जी. कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों द्वारा मंगलवार प्रातः 10:00 बजे इनामीपुर गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी अशोक यादव के पर्यवेक्षण तथा प्रवक्ता दिव्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने सरकार की मंशा के अनुरूप घर-घर जाकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर प्रवक्ता दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि यह जागरूकता कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक विषयों पर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, स्वच्छता जागरूकता अभियान, चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट के प्रयोग तथा दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्यता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

समाचार संकलन तक अभियान जारी रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी सुरेश रजक, राकेश यादव तथा अमित मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *