पुलवामा आतंकी हमले मे शहीद हुए सभी भारत माता के वीर जवानो के शौर्य एंव वलिदान को नमन करते हुए उन्हे भाव पूर्ण श्रद्धांजली अर्पित करने के उद्देश्य से श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा प्रतापगढ द्वारा संचालित माँ महा मैत्त्रायायनी योगिनी अकेडमी के तत्वावधान मे बच्चो के मध्य एक सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय परिवार द्वारा माॅ भारती के उन वीर सपूतो को याद किया गया जो आज हम लोगो के बीच न रहते हुए भी प्रेरणास्रोत बने है, जो देश के आन, बान और शान के लिए अपना सर्वस्व वलिदान कर दिया
बच्चो के द्वारा आयोजित किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम मे बच्चो द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति गीत की प्रस्तुति से उपस्थित जन समुदाय देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।
सुलेख प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान जाह्नवी पुत्री म॔गला प्रसाद प्रजापति, द्वितीय स्थान शैली सिंह पुत्री दीपक सिंह एंव त्रितीय स्थान अनुज पुत्र महावीर प्रजापति ने प्राप्त किया, समस्त विजेता छात्र छात्राओ को शाखा आश्रम कि प्रशस्तिपत्र एंव आकर्षक उपहार शाखा मन्त्री जी द्वारा देकर उत्साहवर्धन किया गया, देश के मान मे अपना मान एंव देश के सम्मान मे अपना सम्मान समझते हुए राष्ट्र हित को सर्वोपरि समझना जो श्री सर्वेश्वरी समूह का मूल उद्देश्य है कि आवाह्न किया गया
