*नवागत पशु चिकित्सा अधिकारी श्री मौर्या ने किया सराहनीय कार्य*
अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ सुल्तानपुर*
बकरी का सफल ऑपरेशन कर कराया सुरक्षित प्रसव कस्बे में स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय में नवागत उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी श्रवण कुमार मौर्या द्वारा एक बकरी का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उसके बच्चे का सुरक्षित जन्म कराया गया।
जटिल स्थिति को देखते हुए समय रहते सर्जरी का निर्णय लिया गया, जिसे चिकित्सकीय टीम ने कुशलता से अंजाम दिया। पशु चिकित्सा अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा ऑपरेशन चार्ज के लिये पशुपालक से दो रुपए का शुल्क लिया गया। जिससे मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सहयोगी के रूप में देवी प्रसाद शर्मा मौजूद रहे।इस सफलता से क्षेत्र के पशुपालकों में राहत और खुशी का माहौल है। लोगों ने सरकारी पशु अस्पताल की सेवाओं की सराहना करते हुए नवागत अधिकारी के प्रयासों को प्रशंसनीय बताया।
कार्य को सफलता पूर्वक (ऑपरेशन) की जानकारी डॉक्टर और परिजनों ने दी।
